ChhattisgarhRaftaar News Cg

होटल के कमरे में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथी युवक फरार….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के बीचों-बीच स्थित होटल चंदेला में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रूम नंबर 207 से एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतका 20 वर्षीय संध्या दास, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा तहसील स्थित मरकाडीह गांव की रहने वाली थी, देर शाम संध्या एक युवक राकेश कुमार (निवासी–जांजगीर) के साथ होटल में ठहरी थी। सुबह जब स्टाफ ने कमरे की ओर ध्यान दिया तो पाया कि युवक गायब है और बिस्तर पर युवती की लाश पड़ी है। इसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें युवक को सुबह होटल से निकलते हुए देखा गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और फरार युवक की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा, लेकिन घटनाक्रम को संदिग्ध मानकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...