BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मौसाजी स्वीट्स में करोड़ों की कर चोरी का पर्दाफाश, जीएसटी टीम की 3 दिन की कार्रवाई में हड़कंप…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्टेट जीएसटी विभाग की तीन दिन चली जांच में मौसाजी स्वीट्स और रेस्टोरेंट में भारी कर चोरी का खुलासा हुआ है। टीम को मिठाई उत्पादन, बिक्री और बिलिंग में कई गंभीर अनियमितताएँ मिलीं। कार्रवाई के दौरान फर्म ने डेढ़ करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा किए। जांच की शुरुआत मंगल स्टोर से मिले एक कच्चे चालान से हुई। इसके आधार पर जब टीम कारखाने पहुँची, तो रोजाना 40 से ज्यादा तरह की लगभग 1000 किलो मिठाई का उत्पादन मिलता पाया गया। इतनी बड़ी मात्रा के बावजूद केवल आधे कारोबार पर ही टैक्स जमा किया जा रहा था।

जांच में सामने आई प्रमुख गड़बड़ियाँ……

1.रक्षाबंधन और दिवाली जैसे त्योहारों में लाखों की बिक्री होने के बावजूद खरीद बेहद कम दर्ज की गई। रक्षाबंधन पर सिर्फ 17 हजार और दिवाली पर मात्र 48 हजार रुपये की खरीद दिखाना बड़ा सवाल बना।

2.कुल लेनदेन का करीब 60% हिस्सा नकद था, लेकिन इनवॉइस में सिर्फ ऑनलाइन भुगतान का ही रिकॉर्ड मिला। नकद राशि का कोई हिसाब नहीं मिला।

3.1500 से 2000 रुपये तक के मिठाई–ड्राईफ्रूट गिफ्ट बॉक्स बड़ी संख्या में बेचे गए, लेकिन न बिल, न अकाउंट बुक और न ही इनवॉइस में इनका कोई विवरण था।

स्नैक्स बिक्री पर टैक्स चोरी…….

मैदा, आलू, तेल और बेसन जैसी सामग्री की खरीद पर इनपुट टैक्स भरा जा रहा था, लेकिन समोसे, कचौरी और अन्य स्नैक्स की बिक्री का कोई आउटपुट दिखाया नहीं गया। दिसंबर की सुबह सभी शाखाओं में नाश्ता करने के बाद शाम 4:30 बजे टीम ने दबिश दी। तीन दिनों की कार्रवाई में कच्चे बिल, फाड़े हुए चालान और नष्ट की गई अकाउंट बुक्स भी बरामद हुईं। वाइट हाउस शाखा में टीम के पहुंचते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जांच पूरी होने के बाद विभाग ने आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...