BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

नवोदय छात्र की मौत पर न्याय की माँग तेज; जिलाध्यक्ष अमित यादव ने परिजनों से मुलाकात, कलेक्टर को देंगे ज्ञापन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलगहना निवासी स्व. हर्षित यादव मामले में अब यादव समाज खुलकर सामने आ गया है। युवा यादव समाज बिलासपुर के जिलाध्यक्ष अमित यादव स्वर्गीय हर्षित के घर पहुँचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को प्रशासनिक मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। स्व. हर्षित यादव मल्हार स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं का छात्र था। कुछ दिनों पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने न तो समय पर उपचार की व्यवस्था की और न ही परिवार को बच्चे की हालत की सूचना दी। परिजन इसे सीधे-सीधे ‘लापरवाही से हुई मौत’ मान रहे हैं। अमित यादव ने कहा कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, पर अब तक स्कूल प्रशासन, शासन-प्रशासन या जिला शिक्षा विभाग की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। उन्होंने घोषणा की कि सोमवार को समाज का प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर कलेक्टर से मिलकर न्यायिक कार्रवाई और मुआवजे की माँग को लेकर ज्ञापन देगा। परिवार से मुलाकात के दौरान युवा अखिल भारतीय यादव समाज के अध्यक्ष अनिल यादव, धनंजय यादव, सुजीत यादव, चमन यादव तथा सिरगिट्टी यादव समाज के अध्यक्ष संजय यादव समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...