ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुरानी रंजिश में दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) नवागढ़ थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का नवागढ़ में जुलूस भी निकाला और दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पूरा मामला 2 सितंबर का है। प्रार्थी अपने दुकान में बैठा था तभी दीपक तिवारी नामक युवक वहाँ पहुँचा और पूछताछ करने लगा। इसी दौरान उसने प्रार्थी को धमकी दी कि तुम और तुम्हारे बेटे ने हमें जेल भिजवाया था, अब हम बाहर आ गए हैं और आज जान से मार देंगे। इसके बाद दीपक तिवारी और कमलेश तिवारी ने मिलकर प्रार्थी पर लात-घूंसों से हमला किया और दुकान से बाहर खींचकर भी मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप व डीएसपी विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ़ अशोक वैष्णव के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी दीपक तिवारी (22 वर्ष) और कमलेश तिवारी (46 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सेमरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, एएसआई संतोष केरकेट्टा और आरक्षक राजू कश्यप, हेमंत साहू, अंजनी कश्यप सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...