BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अटल बिहारी वाजपेयी का ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बेटियों की उपलब्धियों को सराहा……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह बुधवार को भव्य और ऐतिहासिक अंदाज़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह में कुलपति डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी, हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति के साथ पूरा परिसर उत्सव में बदल गया। विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर 64 शोधार्थियों, 92 स्वर्ण पदक विजेताओं और 36,950 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। समारोह में संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेटियों की उपलब्धियों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में 61 बेटियों को मेडल मिलना दर्शाता है कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। कोविंद ने कहा कि बेटियां मेहनत और काबिलियत से समाज का गौरव बढ़ा रही हैं। कोविंद ने छात्रों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाला दौर तकनीक का होगा, लेकिन मनुष्य के भीतर की सोच, मूल्य और भावनाएं ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत लगाने का आह्वान किया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सफलता की शुरुआत लक्ष्य तय करने से होती है। लक्ष्य स्पष्ट होने पर ही प्रयास सही दिशा में जाते हैं। उन्होंने सभी स्नातक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए देश निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...