ChhattisgarhRaftaar News Cg

पत्नी से विवाद के बाद निकला युवक फंसा महानदी में, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) घरेलू विवाद के बाद नाराज होकर निकला युवक मौत के मुंह से बाल-बाल बच गया। दरअसल, युवक नशे की हालत में महानदी के बीच बने मिट्टी के टीले पर सो गया था। इस बीच बारिश से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और वह चारों तरफ से पानी में घिर गया। युवक ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम हेमंत (47) है, जो महासमुंद का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। गुस्से में वह आरंग स्थित महानदी के ब्रिज के नीचे बने मिट्टी के टीले पर पहुंचा और वहीं बैठकर बियर पीने लगा। नशे में धुत होने के बाद वह टीले पर ही सो गया। इसी दौरान दिनभर हुई बारिश से निसदा डैम का जलस्तर बढ़ने पर गेट खोले गए, जिससे महानदी में पानी का स्तर भी अचानक बढ़ गया। युवक जब नींद से जागा तो चारों तरफ पानी देखकर घबरा गया और जोर-जोर से मदद की गुहार लगाने लगा। ब्रिज के पास घूम रहे कुछ लोगों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा और तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ने रस्सी के सहारे युवक को बांधा और क्रेन की मदद से सुरक्षित ऊपर खींच लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ब्रिज पर ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया। फिलहाल युवक सुरक्षित है। पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि घटना की वजह पत्नी से हुआ विवाद और नशे में की गई लापरवाही रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...