BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर में बड़ा हादसा टला, नवविवाहित दंपति की कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में गुरुवार सुबह मुंगेली रोड से नेहरू चौक की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिसके बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और टायर फटते ही वह सीधे खंभे से टकरा गई। कार में एक नवविवाहित दंपति और बच्चा सवार थे। हादसे में दूल्हे को चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सौभाग्य से दुल्हन और बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी एकत्रित की है। हालांकि अब तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
