ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रोफेसर का अपहरण और 14 लाख की लूट, CAF जवान और टीचर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खरौद के लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर का अपहरण कर उन्हें धमकाकर 14 लाख रुपए लूट लिए गए। इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में CAF का एक जवान, प्राथमिक स्कूल का टीचर, दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना 28 नवंबर की है। जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर जब पढ़ाकर घर लौट रहे थे, तभी शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सुनसान जगह पर 5 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उनसे 2,900 रुपए लूटे और उन्हें उनकी ही बाइक में बैठाकर पामगढ़ के केसला गांव की खदान के पास ले गए। वहां रातभर उन्हें रखा गया, खाना-पानी दिया, लेकिन डराया और मारपीट भी की। इसके बाद आरोपियों ने 25 लाख रुपए की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर प्रोफेसर के कपड़े उतरवाकर उनका न्यूड वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। जान बचाने के लिए प्रोफेसर ने अपने खाते से 14 लाख रुपए का चेक उन्हें सौंप दिया। अगले दिन आरोपी प्रोफेसर को बैंक ले गए और चेक से पैसे निकलवाए। लेकिन जैसे ही प्रोफेसर ने बैंक के अंदर विरोध किया और चिल्लाने लगे, आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि CAF जवान करन दिनकर ढाई साल से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था और उधारी पर जीवन गुजार रहा था। पैसों का दबाव बढ़ने पर उसने बोरसी स्कूल के टीचर कार्तिकेश्वर रात्रे के साथ मिलकर साजिश रची। कार्तिकेश्वर को पता था कि प्रोफेसर सीधे-सादे हैं, इसलिए उसने उन्हें टारगेट बनाया। दोनों ब्याज पर पैसा देने का काम भी करते थे और शिक्षक की ससुराल के कारण प्रोफेसर से परिचय था। इसी पहचान का फायदा उठाकर लूट की प्लानिंग की गई। एक नाबालिग को प्रोफेसर की गतिविधियों पर नजर रखने और कॉलेज से निकलने की सूचना देने का जिम्मा दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

1. करन दिनकर (29) – CAF जवान, पैसों की जरूरत के चलते वारदात में शामिल

2. कार्तिकेश्वर रात्रे (35) – प्राथमिक स्कूल शिक्षक, पूरी प्लानिंग का मास्टरमाइंड

3. अरुण मनहर (19) – चेक लेने प्रोफेसर के घर गया

4. श्याम जी सिन्हा (24) – वारदात में सक्रिय सहयोग

5. एक नाबालिग – प्रोफेसर की रेकी कर इनपुट देता था

SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूट और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी अपना अपराध स्वीकार कर चुके हैं। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...