ChhattisgarhRaftaar News Cg

सक्ति में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बॉयलर ट्यूब फटने से कई मजदूरों की मौत की आशंका…दर्जनों घायल!

सक्ति: (प्रांशु क्षत्रिय) सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में बॉयलर का ट्यूब फटने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस हादसे में दर्जनभर मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे नियमित कार्य के दौरान अचानक बॉयलर में धमाका हो गया। ट्यूब फटने के कारण हुए इस विस्फोट से आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और राहत कार्य जारी है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से फोन पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली। महंत ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास के साथ श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही प्रशासन को क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। सक्ति के वेदांता पावर प्लांट में हुआ यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि और राहत कार्यों पर टिकी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...