ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बकरी चरवाहा ने नाबालिक बालिका से किया दुष्कर्म..गर्भवती हुई पीड़िता..आरोपी गोवा से गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बागबहार थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को जशपुर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी मिलराम तिर्की (52 वर्ष) घटना के बाद से फरार था और गोवा में वेटर का काम कर रहा था। घटना 6 अक्टूबर 2025 को सामने आई थी, जब 17 वर्षीय पीड़िता के गर्भवती होने पर परिवार को मामले की जानकारी हुई। परिवार द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी मिलराम तिर्की ने बकरी चराने के दौरान जंगल में बालिका से जबरन दुष्कर्म किया था, जिसे पीड़िता ने लोकलाज के कारण छिपा रखा था। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इस दौरान तकनीकी टीम व मुखबिर तंत्र से जानकारी मिली कि आरोपी गोवा के फातोड़ा क्षेत्र में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर टीम गोवा भेजी गई, जहां मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...