ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत की सौगात! कौड़िया-रलिया में 80 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन..पढ़िए पूरी खबर………

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार दी है। सोमवार को ग्राम पंचायत कौड़िया और रलिया में कुल 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इनमें कौड़िया में बाउंड्री वॉल और रलिया में सीसी सड़क निर्माण शामिल है। भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, जनपद सदस्य भास्कर पटेल, उषा देवी केवट, भाजपा मंडल महामंत्री अभिलेश यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, कौड़िया सरपंच धनेश्वर साहू, रलिया सरपंच रेखा बाई सांडे, बसंत पांडे, नरोत्तम चंद्राकर, अश्वनी पटेल, गोवर्धन यादव, कमलेश साहू, यदु राम साहू, आनंद सिदार सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर सूर्या ने कहा कि एनटीपीसी सीपत द्वारा गांवों में कराए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। सीसी रोड बनने से रलिया में आवागमन आसान होगा और बाउंड्री वॉल से सुरक्षा बढ़ेगी। उन्होंने एनटीपीसी से ग्रामीणों की उम्मीदों के अनुरूप और अधिक कार्य करने की अपील भी की। ग्रामीणों ने एनटीपीसी सीपत के इस प्रयास पर खुशी जताई और कहा कि इन विकास कार्यों से गांवों में तरक्की और खुशहाली आएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...