ChhattisgarhRaftaar News Cg

खेत में काम कर रही महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, गांव में शोक…….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम बोरसी में खेत में काम कर रही 62 वर्षीय कलम बाई जांगड़े की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह वे खेत में सिला-सिलाने का काम कर रही थीं, तभी हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में एक हार्वेस्टर और 4–5 ट्रैक्टर काम कर रहे थे। मृतका के दामाद का कहना है कि इन्हीं वाहनों में से किसी एक की चपेट में आने से दुर्घटना हुई होगी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किस वाहन से हुआ। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी; डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती गैसीफायर भट्ठी में लगाई छलांग, द... बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के... सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार... रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता... रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फर...