BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

Video; अटल विश्वविद्यालय बिलासपुर में अव्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई का हल्ला बोल..नुक्कड़ सभा–बाजे–गाजे संग प्रशासन को दिखाया आईना!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में जारी अनियमितताओं, आर्थिक गड़बड़ियों और दीक्षांत समारोह के नाम पर करोड़ों रुपये के दुरुपयोग के विरोध में एनएसयूआई ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा और बाजे–गाजे के साथ निकाला गया यह विरोध प्रदर्शन विश्वविद्यालय प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग को “सच का आईना दिखाने” के उद्देश्य से आयोजित किया गया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन भंडार क्रय नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहा है। स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति के बावजूद मनमानी जारी है और छात्रहित की कीमत पर चुनिंदा लोगों को लाभ पहुँचाया जा रहा है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों में भारी अनियमितताएँ उजागर हुई हैं। पहले बिना निविदा प्रकाशित किए टेंडर जारी कर दिया गया। एनएसयूआई के विरोध पर दबाव बढ़ा तो महज 48 घंटे के लिए निविदा प्रकाशित की गई, जबकि नियमों के अनुसार कम से कम 21 दिन का प्रकाशन अनिवार्य है। इतना ही नहीं, टेंडर की अंतिम तिथि खत्म होने से पहले ही डोम लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया था, जिससे स्पष्ट है कि ठेका पहले से तय कर लिया गया था। अन्य कार्यों में भी किसी वैध प्रक्रिया के पालन के प्रमाण नहीं मिले हैं। विरोध के दौरान कुलसचिव डॉ. तारनीश गौतम स्वयं सामने आए और की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए भविष्य में पारदर्शिता बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों या समिति सदस्यों से त्रुटि हुई है, उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद एनएसयूआई ने शांतिपूर्वक कार्यक्रम समाप्त किया, लेकिन स्पष्ट चेतावनी दी कि छात्रहित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई और छात्रों के पैसों का सही उपयोग सुनिश्चित नहीं किया, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी पूर्णतः विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान रंजेश सिंह प्रदेश सचिव एनएसयूआई, पुष्पराज साहू, करन यादव, राजा खान, ओमप्रकाश बंजारे, पंकज सोनवानी, विशु साहू, अंशु गोस्वामी, हरदेव साहू, सुदामा साहू, गौकरण, भूमिकाराज, अक्षय त्रिपाठी, सुमित कुमार, शशांक भार्गव, अभिजीत साहू, अंशु सहित सैकड़ों छात्र नेता और छात्र मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...