BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

लुतरा शरीफ दरगाह का 2026 कैलेंडर वक्फ बोर्ड ने किया विमोचन, उर्स के दौरान जायरीनों को मिलेगा निःशुल्क!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहंशाहे छत्तीसगढ़ हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की दरगाह लुतरा शरीफ में इंतेजामिया कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी “फ़ैज़ाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह 2026” कैलेंडर तैयार किया गया। मंगलवार को इसका विमोचन छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मखमूर इक़बाल खान, वक्फ बोर्ड के पूर्व सीईओ डॉ. साजिद अहमद फारूकी, कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज, सेक्रेटरी रियाज अशरफी, मेंबर फिरोज खान और खादिम उस्मान खान सहित सदस्य उपस्थित रहे। वक्फ बोर्ड द्वारा विमोचित यह कैलेंडर प्रदेशभर में वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही 8 दिसंबर को आयोजित हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के उर्स में दरगाह पहुंचने वाले जायरीनों को भी यह कैलेंडर निःशुल्क बांटा जाएगा। विमोचन के दौरान डॉ. सलीम राज ने कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दरगाह में आने वाले जायरीनों की सेवा एक इबादत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दरगाह के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में शासन–प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग जारी रहेगा। मखमूर इक़बाल खान ने दरगाह को अमन और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए कहा कि कैलेंडर आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने जायरीनों की सुविधाओं सफाई, पेयजल और विश्राम व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने बताया कि सभी पदाधिकारी और स्थानीय लोग मिलकर जायरीनों की सेवा में लगे हैं। शासन–प्रशासन से मांगी गई कई सुविधाओं को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही विकास कार्य दिखाई देंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधियों ने कमेटी की सक्रियता और सेवा भावना की सराहना की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...