ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; 10 दिन जीने के लिए लड़ी मासूम, फिर थम गईं सांसें..बाल संप्रेक्षण गृह में आरोपी, पढ़िए पूरी खबर!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 10 दिन पहले 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना में पीड़िता ने रायपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना खड़गवां चौकी क्षेत्र की है, जहां 1 जून को पीड़िता, जो अपने माता-पिता के साथ नानी के घर आई थी। उसके साथ उसी गांव के एक नाबालिग आरोपी ने दुष्कर्म किया था। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने 6 दिन तक इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। वहीं इलाज के दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। फ़िलहाल, पूरे मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...