BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में धान खरीदी अव्यवस्था चरम पर; परेशान किसानों ने विधायक संग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा विधानसभा क्षेत्र में धान खरीदी की अव्यवस्था से जूझ रहे किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुँचकर अपनी समस्याओं को संगठित रूप से उठाया। बेलगहना धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आने वाले 15 गांवों के किसानों ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात की और धान खरीदी व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था उनके लिए बेहद कठिन हो गई है। बेलगहना केंद्र में पंजीकृत किसानों की संख्या अधिक होने से भीड़ बढ़ जाती है और टोकन कटने में भारी दिक्कत होती है। कई किसानों ने बताया कि उन्हें अपने धान को बेचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर तक परिवहन करना पड़ रहा है, जिससे समय, श्रम और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने बताया कि दारसागर में आदि सेवा सहकारी समिति मर्यादित का पंजीकरण हो चुका है। इसलिए क्षेत्र के किसान वहाँ नए धान खरीदी केंद्र की शुरुआत की मांग कर रहे हैं, ताकि दूर-दराज की यात्रा और बेलगहना केंद्र की अव्यवस्था से राहत मिल सके। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि बेलगहना केंद्र में 15 गांवों के किसानों के टोकन काटने में टालमटोल की जा रही है, जिससे उनमें यह असमंजस है कि उनका धान समय पर खरीदा भी जाएगा या नहीं। साथ ही रकबा कटौती और कम मात्रा में धान खरीदे जाने की शिकायतें भी सामने आईं। शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान है, लेकिन किसानों का आरोप है कि केंद्रों पर इससे कम धान खरीदा जा रहा है। किसानों का कहना है कि समितियों को कम खरीदी करने का कोई अघोषित निर्देश दिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई और राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके, किसान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और तत्परता की जल्द बहाली की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...