BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बड़ा बैंक घोटाला, मृत किसान के खाते से 2 साल तक लाखों की लेन–देन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर के बेलरी सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया है। भगत सिंह आज़ाद नगर, तिफरा निवासी किसान पदुम राम सतनामी की मौत 26 नवंबर 2021 को हो चुकी थी, लेकिन उसका खाता 2023 तक सक्रिय रखा गया। मौत के चार दिन बाद भी खाते से बड़ी निकासी हुई। जांच में खुलासा हुआ कि शाखा प्रबंधक के लौटते ही मृतक का बंद खाता फिर से चालू किया गया और बिना प्रक्रिया पत्नी का नाम भी खाते में जोड़ दिया गया। नियमों के अनुसार मृतक खाते में किसी का नाम जोड़ा नहीं जा सकता। सूत्रों के मुताबिक जिले में ऐसे 30–40 खातों में इसी तरह की अनियमितता हुई है और करीब 80 करोड़ रुपए तक के घोटाले की आशंका है। कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम जांच जारी है। बैंक प्रबंधन ने मामले को गंभीर बताते हुए अलग जांच टीम गठित की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...