BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो..1 लाख की ब्लैकमेलिंग, महिला गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा युवक को बर्थडे पार्टी के बहाने घर बुलाकर षड्यंत्रपूर्वक अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2026 को एक युवक ने पचपेड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी की शाम वह धुर्वाकारी गांव में रहने वाली रोशनी खुंटे के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में गया था। वहां पहले से मौजूद उसकी महिला मित्र के साथ आरोपी रोशनी खुंटे ने दोनों को अपने घर के बेडरूम में शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया। बताया गया कि आरोपी महिला ने पहले ही घर के अन्य सदस्यों को बाहर भेज दिया था और कमरे में पर्दे लगाकर मोबाइल छुपाकर दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने युवक को मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर पूरे वीडियो के वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग किए जाने पर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पचपेड़ी पुलिस ने मामले में आरोपी रोशनी खुंटे (28 वर्ष) निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल निवासी धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी, के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। मामले की आगे जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...