ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा, खुले कुएं में गिरने से दो मासूम बहनों की मौत, गांव में मातम……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से देर शाम कनई गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां खुले कुएं जैसे गड्ढे में गिरकर दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव का माहौल गमगीन हो गया है। जानकारी के अनुसार मृतक बच्चियों के नाम अस्मिता दरवेश (6 वर्ष) पिता छात्रप्रकाश और प्रिंशी दरवेश (4 वर्ष) पिता चंद्रप्रकाश हैं। दोनों बहनें घर के बाड़ी में खेल रही थीं, इसी दौरान वे अचानक खुले कुएं में गिर गईं। कुछ देर बाद बच्चों के नजर न आने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब कुएं में झांककर देखा गया तो दोनों बच्चियां अंदर पड़ी मिलीं। परिजन तत्काल उन्हें निकालकर जिला अस्पताल जांजगीर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटियों की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन लगातार विलाप कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना ने ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया है, जिन्होंने खुले कुओं को सुरक्षित बनाने की जरूरत पर जोर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...