BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्टेशन में काम जारी, सुविधाएँ गायब, कंधों पर मरीज ढोने को मजबूर परिजन….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों के लिए मुसीबत का बड़ा कारण बना हुआ है। स्टेशन परिसर में जारी निर्माण और मरम्मत कार्यों के चलते व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। रोजाना भारी संख्या में पहुंचने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर बिखरी सामग्री, संकरे रास्ते और अव्यवस्थित मार्गों के बीच फंसकर सफर करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग, मरीज और दिव्यांग यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। स्टेशन पर व्हीलचेयर उपलब्ध न होने की वजह से परिजन मरीजों को कंधों पर उठाकर प्लेटफॉर्म तक ले जाने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि काम होना जरूरी है, लेकिन रेलवे ने वैकल्पिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाईं, जिससे स्थिति और बदतर हो गई है। वहीं सहयोगी स्टाफ व हेल्परों की अनुपस्थिति भी यात्रियों की मुश्किल बढ़ा रही है। रेलवे प्रशासन ने दावा किया है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा, लेकिन तब तक लोगों को हो रही परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यात्रियों का आग्रह है कि रेलवे अस्थायी इंतजाम, व्हीलचेयर और पर्याप्त स्टाफ जैसी जरूरी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराए, ताकि बुजुर्गों और बीमारों को बिना परेशानी यात्रा मिल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...