BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; इंस्ट्राग्राम कांड! प्रेमिका की प्राइवेट तस्वीरें वायरल कीं, पकड़ा गया तो खुदकुशी कर बैठा आशिक..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर स्थित महामाया मंदिर के पास रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी संदीप पांडे के खिलाफ अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई है। युवती और संदीप के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी दौरान संदीप ने दोनों के अंतरंग पलों के फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। बीते दिनों संदीप ने उन निजी पलों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही युवती ने थाना कोनी में संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संदीप के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 356(2), 67(A), 67(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी। प्रकरण दर्ज होने और युवती से बातचीत बंद हो जाने के कारण संदीप मानसिक तनाव और आत्मग्लानि में आ गया। इसी के चलते उसने अपने घर के पास ही आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...