BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का हंगामा, थाने को बनाया गया पुलिस छावनी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज दो मामलों के विरोध ने मंगलवार को बड़ा रूप ले लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे और दोनों मामलों में सामूहिक गिरफ्तारी देने की घोषणा कर दी। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने थाने को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया। बड़ी संख्या में जवान तैनात रहे। थाने के बाहर कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि सरकार और प्रशासन राजनीतिक द्वेष से कांग्रेस पदाधिकारियों पर झूठे मामले दर्ज कर रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन स्थल पर भारी भीड़ जुटने से माहौल राजनीतिक रूप से गरमाया रहा। पहला मामला 19 अगस्त का है, जब ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू और उनकी पार्षद पत्नी ने वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद प्रशासन ने दोनों पर एफआईआर दर्ज की थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याएँ उठाना अपराध नहीं हो सकता। दूसरा मामला 27 नवंबर के कांग्रेस हल्लाबोल प्रदर्शन से जुड़ा है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। धरना और गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई। कुल चार कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी, जिसके बाद पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई कर उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया। पूरे प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...