BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में विश्व एड्स दिवस, जन-जागरूकता के लिए निकली रैली, नेताओं ने पहना रेड रिबन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग और जिला एड्स नियंत्रण इकाई की ओर से शहरभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल और कलेक्टर संजय अग्रवाल को रेड रिबन पहनाकर लोगों को एचआईवी के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। इस वर्ष की थीम “व्यवधानों पर विजय पाए, एड्स की प्रतिक्रिया में सकारात्मक बदलाव लाए” को केंद्र में रखकर सिम्स, जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता रैली, पोस्टर अभियान और जनसंपर्क गतिविधियाँ हुईं। सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल और नोडल अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी के नेतृत्व में टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में एचआईवी सेवाओं, टेस्टिंग, उपचार और हेल्पलाइन नंबर 1097 की जानकारी लोगों तक पहुँचाई। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कई सामाजिक संस्थाओं ने भी कार्यक्रमों में भाग लेकर सहयोग दिया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य मिथकों को दूर कर लोगों को जांच व उपचार के प्रति प्रेरित करना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...