BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 33,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ..‘डबल इंजन’ सरकार को मिला तीसरा इंजन!..छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी का वचन— विकास की रफ्तार नहीं होगी कम, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये की बहुआयामी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत व आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लोकार्पित और शिलान्यास की गई परियोजनाओं में रेल, सड़क, ऊर्जा, ईंधन, आवास और शिक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ की तरक्की को गति मिलेगी और प्रदेश को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत आधार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा जताया, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में डबल इंजन सरकार बनी और अब स्थानीय निकाय चुनावों में तीसरा इंजन भी जुड़ गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पीएम मोदी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ खनिज, कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट का मोमेंटो और कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया। यह शॉल छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय अस्मिता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर ओलंपिक की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन में 1.65 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो बदलते बस्तर का संकेत है। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा, बस्तर ओलंपिक विजेता और ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम की लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर छत्तीसगढ़ में सवा दो लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इस वित्तीय वर्ष में 10 लाख महिलाओं को इस श्रेणी में लाने का लक्ष्य है।

छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी का वचन—विकास की रफ्तार नहीं होगी कम…….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब-जब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मांग की गई, प्रधानमंत्री मोदी ने अपेक्षा से अधिक दिया। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से पीएम मोदी का आभार प्रकट किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...