BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी पुलिस ने हथियार के दम पर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना 1 दिसंबर की है, जब पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम सेमरताल धान मंडी के सामने एक व्यक्ति हाथ में तलवार लहराते हुए आने-जाने वालों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोनी थाना टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जय प्रकाश मानिकपुरी (39 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरताल बताया। तलाशी में उसके हाथ से 34 इंच लंबी लोहे की नुकीली तलवार बरामद हुई। तलवार के संबंध में वह कोई कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तलवार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोनी पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...