बिलासपुर; अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी, भेजा गया जेल….


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्कूटी समेत गिरफ्तार किया है। तारबहार थाना पुलिस ने अप.क्र. 377/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध मदिरा की खरीद–फरोख्त की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीआई कृष्णचंद सिदार के नेतृत्व में टीम अवैध शराब कारोबारियों की तलाश में निकली। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में देशी प्लेन और मसाला शराब अवैध बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम स्वदेशी प्लाजा, सीएमडी चौक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी सीजी 10 बीडी 3328 को रोका। जांच में स्कूटी के थैले और डिक्की से कुल 65 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) देशी शराब बरामद हुई। मौके से आरोपी महावीर कौशिक (58 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना तखतपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

