BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

खूंटाघाट जलाशय में डूबे युवक का शव बरामद, पिकनिक के दौरान हुआ हादसा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट जलाशय में पिकनिक के दौरान डूबे युवक का शव गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय विशाल मानकर, निवासी सुभाषनगर दीपका, मूल निवासी बालाघाट मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। वह दीपका स्थित रिज़िटेक कंपनी में इंजीनियर था। बुधवार दोपहर विशाल पांच दोस्तों के साथ डेम पिकनिक मनाने आया था। नहाने के दौरान वह पानी से बाहर नहीं निकला। रात में अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा, जिसे गुरुवार सुबह फिर शुरू किया गया और शव बरामद कर लिया गया। कुछ दिन पहले विशाल ने पिता को फोन कर 15 अगस्त को घर आने की बात कही थी, लेकिन छुट्टी से पहले ही हादसे की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...