BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अमरैया चौक में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान मुलमुला निवासी दादू देवांगन के रूप में की। दादू के परिजन पास ही भूकंप अटल आवास में रहते हैं, जिसके कारण वह अक्सर इस इलाके में आता-जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दादू को दोपहर के समय उसी स्थान पर बैठकर शराब पीते हुए देखा गया था। इसके कुछ घंटों बाद वह मृत हालत में पाया गया। प्राथमिक जांच में अधिक शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दादू के साथ आखिरी बार कौन लोग थे और क्या किसी तरह का विवाद हुआ था। सरकंडा पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...