ChhattisgarhRaftaar News Cg

फॉरेस्ट बीट गार्ड ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, खाना नहीं बनाने पर भड़का था आरोपी…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के छाल थाना क्षेत्र के गंजाईपाली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां फॉरेस्ट बीट गार्ड ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को बांस की लकड़ी और डंडे से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का नाम सोनतला अजगल्ले (31) है, जबकि आरोपी पति यादराम अजगल्ले (38) फॉरेस्ट विभाग में बीट गार्ड के पद पर तैनात है। जानकारी के मुताबिक 29 नवंबर की रात यादराम शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से खाना मांगा। जब पत्नी ने बताया कि उसने खाना नहीं बनाया है, तो वह भड़क गया और विवाद के दौरान बांस की लकड़ी व डंडे से लगातार मारता रहा। गंभीर चोटों की वजह से सोनतला की रात में ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी रात भर सरकारी क्वार्टर के बाहर घूमता रहा। सुबह जब उसके सीनियर अफसर ने ड्यूटी को लेकर पूछा, तब यादराम ने खुद ही पत्नी को पीटने और उसके नहीं उठने की बात कही। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छाल पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। जांच में साफ हो गया कि महिला की मौत मारपीट की वजह से हुई है। रायगढ़ एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(12) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल डंडा और अन्य सबूत जब्त किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...