ChhattisgarhRaftaar News Cg
7 साल के बच्चे को पीटने वाला शिक्षक गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर में दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई करने वाले शिक्षक उदय कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिनती में गलती करने पर शिक्षक ने बच्चे को कई थप्पड़ मारे, जिससे उसके चेहरे पर सूजन और आंख में खून उतर आया। बच्चे के पिता की शिकायत पर त्रिकुंडा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2) और बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 75, 82 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
