BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: जनसमस्या निवारण शिविर की तिथियां जिलाधीश ने की तय, 12 SEPTEMBER को मस्तूरी तो 19 DESEMBER को सीपत में होगा शिविर, जिलास्तरीय अधिकारियों की रहेगी उपस्थिति, मौके पर समस्याओं का होगा निराकरण…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आचार संहिता की समाप्ति के बाद अब जनसमस्या निवारण शिविर के कार्यक्रम भी तय होने लगे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने आगामी 6 महीने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथिया तय कर दी हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर संवेदनशीलता के साथ मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कार्यालय से इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को ग्राम मगरउछला विकासखण्ड बिल्हा, 25 जुलाई को घुटकू ब्लॉक तखतपुर, 29 अगस्त को लखराम उत्तर बिल्हा, 21 अगस्त को चपोरा ब्लॉक कोटा, 12 सितंबर को मस्तुरी, 19 सितम्बर को खरकेना ब्लॉक तखतपुर, 24 अक्टूबर को नेवसा उत्तर बिल्हा, 18 अक्टूबर को करगीकला कोटा, 6 नवम्बर को बरतोरी बिल्हा ब्लॉक, 27 नवम्बर को जूनापारा तखतपुर, 19 दिसम्बर को सीपत मंगल भवन तथा 12 दिसम्बर को मिठ्ठू नवागांव कोटा में आयोजित की जायेगी। शिविर निर्धारित स्थलों पर सवेरे साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। यथासंभव मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...