ChhattisgarhRaftaar News Cg

बड़ी लापरवाही, बंद पड़े अस्पताल के कारण गर्भवती की कार में डिलीवरी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। ओड़गी लांजीत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बंद मिलने के कारण एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कार के अंदर करनी पड़ी। परिजन उसे रविवार को लेबर पेन बढ़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन गेट पर ताला लटका हुआ था और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। करीब एक घंटे तक बाहर इंतजार करने और चाबी खोजने के बाद परिजनों ने महिला को कार से ओड़गी ले जाने का निर्णय लिया। रास्ते में ही महिला की स्थिति बिगड़ने लगी और कार में मौजूद स्थानीय महिलाओं की मदद से प्रसव कराया गया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बाद में ग्रामीणों के विरोध के बाद करीब दो घंटे बाद अस्पताल खोला गया और जच्चा-बच्चा दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत अभी सामान्य है। ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में ताला मिलने का यह पहला मामला नहीं है। स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है। अब ग्रामीण जिम्मेदारों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। इस पर CMHO डॉ. के.डी. पैकरा ने लापरवाही को स्वीकार करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में 24 घंटे अस्पताल खुला रखना चुनौती है और मानव संसाधन की कमी बड़ी समस्या है। संबंधित स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...