BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मतदाता सूची पुनरीक्षण, कमिश्नर और कलेक्टर ने किया निरीक्षण….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में संभागायुक्त सुनील जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रविवार को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान का फील्ड निरीक्षण किया। उन्होंने बिलासपुर, बेलतरा और बिल्हा विधानसभा क्षेत्रों के आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का दौरा कर बीएलओ के काम की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोंडपारा इलाके में अधिकारियों ने पदयात्रा कर लोगों को अभियान के बारे में जागरूक किया और जिन घरों में गणना पत्रक भरना बाकी था, वहाँ जाकर शीघ्र जमा करने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए मौके पर उपस्थित नहीं थे। इस पर कमिश्नर ने बीएलओ को लिखित सूचना भेजने के निर्देश दिए। कमिश्नर जैन ने गोंडपारा, बंधवापारा, बिरकोना और हिर्री में बीएलओ के कार्यों की बारीकी से जांच की। हिर्री की बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता मरकाम ने उनके सामने महज एक मिनट में गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन कर अपनी दक्षता साबित की, जिसकी कमिश्नर ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान बंधवापारा निवासी सावित्री यादव ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्यों का गणना पत्रक बीएलओ के पास जमा कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अभियान में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। कलेक्टर ने बीएलओ की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब पूरा ध्यान बचे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर रखा जाए, ताकि एक भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से न छूटे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...