ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी बुजुर्ग की जान, चालक पर मामला दर्ज….

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दोपहर एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। ग्राम मेढ़की में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से गुजर रही 75 वर्षीय मकतुला बाई साहू को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे मकतुला बाई ग्राम सभा में शामिल होने घर से निकली थीं। जैसे ही वह कला मंच के पास पहुँचीं, तभी गांव का ही रहने वाला ट्रक चालक लेखराम ठाकुर तेज रफ्तार में आया और उसने महिला को टक्कर मार दी। आरोप है कि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने चिल्लाकर ट्रक रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका, बल्कि रिवर्स कर दिया, जिससे महिला आगे के टायर के नीचे घसीटती चली गईं। हादसे के बाद गांव में करीब डेढ़ घंटे तक भारी तनाव का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को जिला अस्पताल की मरचुरी भिजवाया। शाम 4 बजे पोस्टमॉर्टम किया गया। मृतका के पोते हिमांशु साहू ने पुलिस को बताया कि चालक भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण उसकी दादी की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक चालक कच्चे माइंस से लोहा लेकर रायपुर गया था और लौटते वक्त अपने गांव की ओर जाते समय यह हादसा हुआ। बालोद थाने ने मामले में ट्रक चालक लेखराम ठाकुर के खिलाफ BNS की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...