BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ की पैरा कबड्डी टीम ने दिखाया दम, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हासिल किया तीसरा स्थान..उत्तर प्रदेश-उड़ीसा को हराया, हरियाणा से कड़ी टक्कर.. सीपत के भूपेंद्र राजपूत पर गर्व, क्षेत्र में जश्न का माहौल! पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) इंडियन पैरा कबड्डी एसोसिएशन द्वारा 20 से 23 मार्च 2025 तक गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय पैरा कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। छत्तीसगढ़ टीम में बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम जांजी से भूपेंद्र राजपूत, महासमुंद से तोरण यादव, किशन कश्यप, उदय कुमार, शाहील पटेल, गोस्वामी विरजानंद पैंकरा, किशन लाल, हरीश कुमार, सुंदर कुमार, राजेंद्र देशमुख, किशोर साहू और चंद्रपाल मानिकपुरी का चयन हुआ था। टीम ने अपने दमदार खेल से उत्तर प्रदेश और उड़ीसा को मात दी, हालांकि हरियाणा के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दादर और नगर हवेली को हराकर टीम ने तीसरा स्थान पक्का किया। टीम के कोच शिवेंद्र यादव और मैनेजर राकेश सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता के समापन पर भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता डॉ. दीपा मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। बिलासपुर जिले के इकलौते पैरा खिलाड़ी भूपेंद्र राजपूत ने क्रिकेट में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। कबड्डी में तीसरा स्थान पाने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। राजपूत क्षत्रिय महासभा की बिलासपुर उपसमिति सहित शिव सिंह, कृष्णा सिंह, रविशंकर सिंह, नीरज सिंह, होमेश्वर प्रपात सिंह, राजकुमार सिंह, विवेक सिंह, प्रफुल्ल सिंह, प्रदीप सिंह, कमलेश सिंह, पुष्पराज सिंह, महेंद्र सिंह, प्रांशु क्षत्रिय, विनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, रवि सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र राजपूत, संदीप सिंह समेत कई लोगों ने भूपेंद्र और टीम को बधाइयां दी। छत्तीसगढ़ की इस सफलता ने प्रदेश का मान बढ़ाया है और पैरा खेलों में नई ऊर्जा भरी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....