BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के तिफरा ओवरब्रिज पर खतरनाक स्टंट, सिरगिट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तिफरा ओवरब्रिज पर खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के कुछ ही देर बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। काले रंग की जीप OR 14 N 9559 में तेज रफ्तार के साथ खुली जीप के बोनट पर बैठकर स्टंट किया जा रहा था। बोनट पर बैठे युवक की पहचान उज्जवल कौशिक (19 वर्ष) के रूप में हुई, जबकि पीछे बैठे निलेश वर्मा उर्फ रॉकी मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। ओवरब्रिज से गुजर रहे लोगों ने यह दृश्य देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई और वीडियो फुटेज एवं प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से दोनों की पहचान कर ली। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 281, 3(5) BNS, तथा धारा 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के न्यायालय में पेश किया गया। सड़क पर स्टंट और बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर होने वाली खतरनाक हरकतों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। तिफरा ओवरब्रिज की यह ताजा गिरफ्तारी उसी अभियान की एक और कड़ी बन गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...