ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाथी ने पति-पत्नी को सूंड में उठाकर पटका फिर कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर में रात को खलिहान में धान की रखवाली कर रहे दंपती पर एक दंतैल हाथी ने हमला कर दोनों की जान ले ली। घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है। बिसाही पोड़ी निवासी कबिलास राजवाड़े (45) और उनकी पत्नी धनियारो (40) धान की रखवाली के लिए खलिहान में बने एक अस्थायी झाले में सो रहे थे। रात करीब दो बजे प्रतापपुर रेंज से भटके एक दंतैल हाथी वहां पहुंच गया। हाथी ने पहले पास के अहाते की दीवार तोड़ी। दीवार से गिरी ईंटें जब झाले पर गिरीं तो दंपती बाहर निकले और तभी उनका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों को सूंड से उठाकर पटक दिया और घटनास्थल पर ही कुचलकर मार डाला। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सूरजपुर रेंजर और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग का कहना है कि इस इलाके में आम तौर पर हाथियों की आवाजाही नहीं रहती, इसलिए दंपती को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। बताया जा रहा है कि यही दंतैल हाथी कुछ दिनों से प्रतापपुर से होते हुए लगातार गांवों के पास देखा जा रहा था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...