BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; कपड़ा सुखाते समय करंट की चपेट में आए पति-पत्नी: पत्नी को बचाने दौड़ा पति भी झुलसा; दोनों की दर्दनाक मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। कपड़े सुखाने के दौरान जीआई तार में उतरे करंट की चपेट में पहले पत्नी आई और उसे बचाने के प्रयास में पति भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कर्रा निवासी सचिन चन्द्राकर (45 वर्ष), पिता जीवनलाल चन्द्राकर अपनी पत्नी रजनी चन्द्राकर (32 वर्ष) के साथ घर पर मौजूद थे। शनिवार सुबह रजनी घर के आंगन में कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। इसी दौरान कपड़े डालने के लिए लगाए गए जीआई तार में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आते ही वह तड़पने लगीं। पत्नी को करंट से झुलसता देख सचिन चन्द्राकर उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही पलों में दोनों गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आंधी-तूफान के कारण हुआ हादसा……

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्षेत्र में खराब मौसम और हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया था। आशंका है कि यह तार घर के आंगन में लगाए गए जीआई तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित होने लगा और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

गांव में पसरा मातम……..

पति-पत्नी की एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में हुई मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था की नियमित जांच और टूटे हुए तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!