BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर की जर्जर सड़कों की मरम्मत को मिली मंजूरी, 88 किलोमीटर मार्ग होंगे दुरुस्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर और आसपास के क्षेत्रों की टूटी-फूटी सड़कों से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है। सरकार ने लोक निर्माण विभाग की 349.59 लाख रुपए की पैंच रिपेयरिंग योजना को मंजूरी दे दी है। मंजूरी के साथ ही उपसंभाग-2 के अंतर्गत आने वाले करीब 88 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की तैयारी तेज कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। लंबे समय से गड्ढों और उखड़ी सड़क पर सफर कर रहे लोगों के लिए यह कदम उम्मीद की नई किरण है। बरसात के दौरान मोपका-खैरा और लिंगयाडीह मार्ग की हालत बेहद खराब होने से सबसे ज्यादा परेशानी आम यात्रियों को उठानी पड़ रही थी। इस योजना के तहत शनिवारी रपटा–साइंस कॉलेज रोड, मधुबन–लिंगयाडीह–वसंत विहार मार्ग, और अशोकनगर–आशाबंद रोड को प्राथमिकता पर मरम्मत किया जाएगा। विभाग द्वारा डब्ल्यूएमएम और बीटी पैंच रिपेयर तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे सड़कें पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनेंगी। कार्यपालन अभियंता सी.एस. विंध्यराज ने बताया कि जैसे ही वर्क ऑर्डर मिलेगा, मरम्मत कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। शहरवासी भी आशा जता रहे हैं कि सरकार की इस मंजूरी से जल्द ही बिलासपुर की खराब सड़कों की स्थिति में बड़ा बदलाव दिखाई देगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...