BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नहाती हुई महिला को देखकर गलत नियत से घर में घुसकर की छेड़छाड़…आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में नहाती हुई महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला ग्राम जलसों का है, जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गलत नियत से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। 27 नवंबर को पीड़िता कोनी थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वह अपने घर की नहानी में नहा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक रुपेश सूर्यवंशी (35 वर्ष) उसे नहाते हुए देख रहा था। महिला को अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आया और जबरदस्ती छूने तथा छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर कोनी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। निर्देश मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। उसके खिलाफ धारा 74, 77 एवं 329(2) बीएनएस के तहत अपराध साबित होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...