BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में सरकंडा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया चोरी का मामला तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया मोबाइल फोन, चार्जर और नकदी सहित कुल 6,000 रुपए बरामद किया है। भाठापारा खमतराई निवासी अभ्यय भारतीय शोखावत ने 28 नवंबर की देर रात पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि लगभग 12:30 बजे वह ऑटो चलाकर घर लौटे, तभी घर के सामने एक लड़का खड़ा दिखा, जो उन्हें देखते ही भाग गया। घर के अंदर जाने पर उनके भाई के कमरे में दो युवक बैग खंगालते दिखे। शोर सुनते ही दोनों युवक भाग निकले। जांच में पता चला कि बैग से 2,000 रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल चार्जर सहित चोरी हो गया है। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई क्षेत्र में एक युवक मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाने की टीम सक्रिय हुई। टीम ने संदेही उत्तम साहू उर्फ सिद्धू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों अजय चौहान और रेहान खान के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी गया मोबाइल और नकदी बरामद की। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...