ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

डिप्टी कलेक्टर पर महिला आरक्षक का गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, जबरन गर्भपात और आर्थिक शोषण……

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पर शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने और आर्थिक रूप से ठगने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला आरक्षक ने डौंडी थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में ग्राम अवारी निवासी दिलीप उईके से उसकी पहचान आईटीआई डौंडी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दिलीप ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान डिप्टी कलेक्टर ने कई बार जबरन गर्भपात करवाया और लाखों रुपये भी ले लिए।पीड़िता का कहना है कि लंबे समय तक धोखे में रखने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो दिलीप ने इंकार कर दिया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत डौंडी थाने में की। इस मामले में सीएसपी दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है। डौंडी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...