बिलासपुर; नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के मोहनभाटा निवासी एक युवक को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि आरोपी रमन चतुर्वेदी नाबालिग लड़की के साथ मटसगरा क्षेत्र के आगे नहर के पास देखा गया है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं आरोपी को धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाती। इसी के तहत टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूरी प्रक्रिया को कड़ी निगरानी में पूरा किया।
