ChhattisgarhRaftaar News Cg

ड्यूटी पर जा रहे जीआरपी आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक की तलाश तेज…..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जीआरपी में आरक्षक के रूप में पदस्थ बलराम साव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा 28 नवंबर की रात करीब 11 बजे हुआ, जब वह पेट्रोलिंग ड्यूटी के लिए अपने सरकारी क्वार्टर से निकलकर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक बलराम साव रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टर में रहता था। ड्यूटी पर जाने के दौरान वह कुछ निजी काम से ढिमरापुर की ओर मुड़ गया। रात के अंधेरे में जब वह टीवीएस शोरूम के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलराम के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना के पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच गए। सहकर्मियों के अनुसार बलराम रात्री गणना में शामिल होने के बाद ट्रेन में गश्त करने वाला था, लेकिन रात 1 बजे तक कोई ट्रेन न होने के कारण वह सहकर्मी की बाइक लेकर निजी काम से बाहर निकला था। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। आरक्षक बलराम साव की अचानक मौत से जीआरपी में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...