BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जन्माष्टमी पर गौमांस काटने वाले दो युवक गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व के दिन तखतपुर नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक-5 में दो युवकों पर घर में गौमांस काटने और पकाने का आरोप लगा, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को हिंदू संगठनों को सूचना मिली कि वार्ड-5 स्थित एक मकान में गौमांस काटा और पकाया जा रहा है। इस पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान संजय खेस और शाहूल मसीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों न केवल गौमांस काट रहे थे, बल्कि उसे बेचने की भी तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने आरोपी संजय खेस के घर से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग थाने पहुँच गए तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड……

संजय खेस पर पहले भी गौमांस कारोबार से जुड़े मामले दर्ज रह चुके हैं। कुछ समय पहले संगम नगर में भी उसे गौमांस बेचते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। उस घटना के बाद तखतपुर में व्यापक विरोध हुआ था। अब एक बार फिर जन्माष्टमी के दिन उसके नाम का इस तरह सामने आना लोगों में भारी आक्रोश का कारण बना है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं इस घटना के बाद नगर में धार्मिक भावनाओं को लेकर तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...