ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शिक्षिका के अपहरण की झूठी साज़िश का पर्दाफाश, ऑटो चालक चंद घंटों में गिरफ्तार…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक स्कूल शिक्षिका के अपहरण की खबर पुलिस तक पहुँची। मामला गंभीर देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और कुछ ही घंटों में पूरी घटना की सच्चाई सामने आ गई। हैरानी की बात यह रही कि अपहरण का नाटक किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि स्वयं शिक्षिका को रोज लाने-ले जाने वाला ऑटो चालक ही रच रहा था। छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका के पति को फोन कर आरोपी ने अपहरण की धमकी दी और 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। घबराए पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्तखाब आलम को पकड़ लिया। पूछताछ में इन्तखाब ने बताया कि वह पिछले 2-3 सालों से शिक्षिका को मूक-बधिर बच्चों के साथ स्कूल छोड़ने-लाने का काम करता था। इसी दौरान उसने शिक्षिका की संवेदनशीलता और दयालु स्वभाव का फायदा उठाते हुए खुद को गरीब और कर्ज में डूबा बताकर कई बार उससे पैसे लिए। बाद में नई ऑटो खरीदने और कर्ज चुकाने के नाम पर बड़ी रकम की मांग कर दी। शिक्षिका के मना करने पर उसने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। आरोपी ने शिक्षिका के पति को धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगे, लेकिन पुलिस ने मौका रहते उसे दबोच लिया। उसके पास से मोबाइल, सिम और ऑटो जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...