BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 4 साल के मासूम पर दरिंदगी..कथित माँ गिरफ्तार..चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ लगातार मारपीट और अत्याचार किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बिलासपुर की टीम ने 27 नवंबर को पुलिस को सूचना दी कि करगीरोड कोटा, वार्ड क्रमांक 01 राममंदिर चौक के पास रहने वाली राजकुमारी भैना अपने कथित गोद लिए हुए बच्चे को घर में बंद कर बाहर से ताला लगाकर छोड़ देती है और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करती है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण और एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। घर में बंद मासूम की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी भावुक हो उठे। बच्चे के शरीर पर स्पष्ट चोटों के निशान थे, जिससे प्रताड़ना की पुष्टि की. गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी राजकुमारी भैना उम्र 34 वर्ष निवासी पड़ावपारा राममंदिर के पास के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, किशोर न्याय अधिनियम 2015, धारा 75 के तहत अपराध दर्ज किया। महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बच्चा सुरक्षित स्थान पर भेजा गया……….

प्रताड़ित बच्चे को तत्काल सुरक्षा प्रदान करते हुए संबंधित विभाग के माध्यम से सुरक्षित शेल्टर होम में रखा गया है। वहाँ उसे आवश्यक चिकित्सा, देखभाल और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इस संवेदनशील कार्रवाई में उप निरीक्षक मीना ठाकुर, म.आर. दीपिका लोनिया, आरक्षक दीप सिंह और प्रफुल्ल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह घटना समाज को बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता को लेकर एक सख्त संदेश देती है कि ऐसे मामलों में त्वरित रिपोर्टिंग और कार्रवाई कितनी जरूरी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...