BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; पूर्व सरपंच की दबंगई..शासकीय भूमि पर बना दिया ‘धर्मकांटा’, केस दर्ज…!

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) सीपत तहसील क्षेत्र के ग्राम पंधी में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण का मामला गंभीर रूप ले रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर–सीपत मुख्य मार्ग पर बिलासपुर माइंस समीप स्थित लगभग 30 डिसमिल सरकारी भूमि पर कथित रूप से पूर्व सरपंच घनश्याम यादव द्वारा धर्मकांटा (वजनकांटा) का निर्माण कर दिया गया है। उक्त भूमि की बाजार अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पटवारी और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कई बार रोकने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। बाद में पटवारी ने इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तहसील सीपत में दर्ज कराई, जहां मामला अब राजस्व न्यायालय में प्रक्रियााधीन है। राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर भूमि पूरी तरह शासकीय है, ऐसे में निजी उपयोग हेतु निर्माण को गंभीर अतिक्रमण माना जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर 2025 को निर्धारित है। न्यायालय में आदेश परीक्षण की प्रक्रिया जारी है और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जांच पूर्ण होने के बाद अवैध कब्जे पर आवश्यक राजस्व एवं कानूनी कार्रवाई की संभावना है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्य सड़क पर स्थित सरकारी भूमि वर्षों से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। ऐसे में कब्जा न केवल अवैध है, बल्कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का जोखिम भी उत्पन्न करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...