ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिजली विभाग की लापरवाही, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा….

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के खैरागढ़ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार सुबह नगर का एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, नगर निवासी सुशील यादव काम के दौरान अचानक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए राजनांदगांव रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां दुकान के सामने से महज 15 फीट ऊपर हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। कई बार बिजली विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गौरतलब है कि तीन माह पूर्व इसी क्षेत्र में करंट हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जिससे उसका परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया। अब दोबारा ऐसी घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...