BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में कार की छत पर बैठकर स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, कार जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यू रिवर व्यू रोड पर कार की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करने वाले दो रीलबाज युवकों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले दोनों ने चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करते हुए एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद शहर में लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई थी। पुलिस के अनुसार दोनों युवक न्यू रिवर व्यू रोड पर घूमते हुए अचानक कार की छत पर चढ़ गए और बिना किसी सुरक्षा के स्टंट करने लगे। उनके साथी ने सड़क पर चलती कार के साथ पूरा वीडियो शूट किया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो में दोनों युवक ट्रैफिक नियमों की पूरी तरह अवहेलना करते नज़र आए। वीडियो वायरल होते ही सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। कार नंबर और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने माना कि उन्होंने सिर्फ रील बनाने और लाइक्स पाने के लिए यह स्टंट किया था। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही युवाओं को चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया के चक्कर में जान जोखिम में डालने वाले स्टंट न करें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं ऐसा खतरनाक स्टंट होता दिखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...